यातायात पुलिस आरक्षी की वाहन के धक्के लगने से हुयी मृत्यु

 यातायात पुलिस आरक्षी की वाहन के धक्के लगने से हुयी मृत्यु                 


    

सुभाष तिवारी लखनऊ


पराऊगंज। मिर्जापुर जिले मे यातायात पद पर तैनात पुलिस आरक्षी की वाहन के धक्के लगने से  मृत्यु हो गई।प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार   मीरजापुर में आरक्षी पद पर अमरदीप सरोज पीएओ पुत्र बृजानन्द सरोज  ग्राम छातीडीह थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के मूल निवासी थे रात्रि के करीब दो बजे थाना चिल्ह  क्षेत्रांर्तगत शास्त्री ब्रीज के पास मोटरसाइकिल से पहुंचे थे तभी  तेज रफ्तार में  पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे अमरदीप सरोज गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उक्त घटना की सूचना स्थानीय थाना पर दे दी सूचना पाकर थाना चिल्ह पुलिस  मौके पर पहुंचकर अमरदीप सरोज को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल सदर मीरजापुर  उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा घरवालों को उक्त घटना की सूचना दे दी। घटना को सुनकर घर वाले समेत क्षेत्र एवं पूरा गांव शोक मय हो गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts