श्रीराम कथा को लेकर निकलीं भव्य कलश यात्रा, गूंजा चहुंओर श्रीराम नाम का जयघोष
सुभाष तिवारी लखनऊ
, प्रतापगढ़। नगर मे रविवार को नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के शुभारम्भ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज के मैदान से निकली कलश यात्रा मे महिलाओं तथा श्रद्धालुओं को बडी संख्या मे सिर पर कलश धारण किये भक्तिमय माहौल मे देखा गया। इसके पूर्व ज्ञान यज्ञ महोत्सव स्थली पर वैदिक रीति-रिवाज से मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान् श्रीराम व ठाकुर जी का पूजन अर्चन हुआ। अयोध्या धाम से पधारे श्री प्रकाशचंद्र जी महराज की अगुवाई मे विद्वत ब्राम्हणों के शंखध्वनि व घण्टों के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने प्रकाशचंद्र जी महराज एवं अन्य सन्तों का माल्यार्पण कर श्रीअभिषेक किया। कलश यात्रा पर नगरवासियों ने आस्थामय पुष्पवर्षा भी की। कलश यात्रा लालगंज रायबरेली हाइवे पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर होते हुए कोतवाली के समीप हरिहरमंदिरम पहुंची। यहां के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा फिर कथास्थल पर हुआ। कलश यात्रा मे श्रद्धालुओं ने श्रीराम नाम का गगनभेदी जयघोष करते हुए आस्था को प्रवहमान बनाते दिखे। प्रकाशचंद्र जी महराज ने कहा कि श्रीराम कथा का अमृतपान करने वाली धरती स्वतः ही पवित्र एवं मंगलमय हो जाया करती है। कलश यात्रा के यजमान पं. वज्रघोष ओझा एवं निर्मला ओझा ने कथा उत्सव का संकल्प ग्रहण किया। कलश यात्रा का संयोजन संकल्पदास जी महराज व संचालन शक्ति नारायण जी ने किया। कलश यात्रा मे व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शत्रुध्न शुक्ल, सभासद रमेश कौशल, अनिल त्रिपाठी महेश, डा. फणीन्द्र नारायण मिश्र, डा. हरिमोहन जायसवाल, सभासद गुडडू सोनी, जय कौशल, दीपक पाण्डेय, विकास पाण्डेय, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, कमला जायसवाल, हरिपाल जायसवाल, राजा शुक्ला, सोनू मिश्र, शास्त्री सौरभ, पंकज मिश्र, नरेन्द्र तिवारी, संतोष मिश्र, ऋषि द्विवेदी, उधम सिंह, अन्नू सिंह, कुलदीप तिवारी एडवोकेट आदि रहे। देर शाम कथास्थल पर श्रद्धालुओं को संगीतमयी श्रीराम कथा के श्रवण में भी मगन देखा गया।