किशोरी के साथ छेडछाड, केस
सुभाष तिवारी लखनऊ
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ छेडछाड तथा पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। फअगई के लल्लन वर्मा पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्रह अक्टूबर को शाम छः बजे गांव के जीतलाल गुप्ता पुत्र रामसुमेर ने पीड़ित की भतीजी कोमल 11 के साथ छेडछाड की। तहरीर मे कहा गया है कि कोमल पुत्री फूलचंद्र वर्मा नौगीर थाना सांगीपुर इन दिनों बुआ के घर आयी थी। घटना के दिन आरोपी ने आटे के कारखाने के पास अकेली देखकर कोमल के साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने रोते बिलखते घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला की पिटाई को लेकर केस
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने महिला की पिटाई को लेकर चार आरोपियो के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। कोतवाली के हिरऊ का पुरवा बेलहा निवासी प्रेमचंद्र गौतम की पत्नी रीता देवी ने दी गई तहरीर मे कहा है कि अठारह अक्टूबर की शाम छः बजे आरोपी गांव के अभय सरोज नन्हें लाल, अनुज तथा अंकुश ने एकराय होकर उसे लाठी डंडे से मारापीटा। आरोपियो ने शोर मचाने पर गाली देते हुए पीड़िता को जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मंगलवार की रात केस दर्ज किया है।