भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुभाष तिवारी लखनऊ
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के लीलापुर बाजार मे सोमवार की देर शाम को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्राशूदत्त द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र मिश्र के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़े से आगवानी करते हुए कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, रोहित जायसवाल, देवांश सिंह, पंकज गुप्ता, विनय मिश्र, रिंकू सिंह, शैलू सिंह, अमित तिवारी आदि रहे। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी ने स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी की नीतियों को प्रभावी बनाए जाने का आहवान किया।