शिक्षा से होगा स्वयं का व देश का विकास ः बंसल

 शिक्षा से होगा स्वयं का व देश का विकास ः बंसल



विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से दी गई कल्याणकारी योजनाओं व कानूनों की जानकारी


चूरू, 16 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष बलजीत सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षा से स्वयं, समाज एवं देश का विकास सुनिश्चित होता है। शिक्षा से व्यक्ति में जागृति उत्पन्न होती है, जिससे व्यक्ति सर्वांगीण विकास कर सकता है। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं उनके लिये बने विभिन्न कानूनों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक रालसा द्वारा चलाये जा रहे पैन इंडिया अवेयरनेस व आउटरीच कैंपेन की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ स्थानों पर निवासरत ग्रामीणजनों तक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना है तथा इन योजनाओं के पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा किया जाना है। यह भी बताया गया कि बाल विवाह से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा किस प्रकार व्यक्ति का विकास अवरूद्ध हो जाता है। बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। चाईल्ड हेल्प लाईन की भी जानकारी प्रदान की गई।


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011, जन उपयोगी सेवाओं एवं नालसा/रालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधिक जागरूकता संबंधी विभिन्न पुस्तिकाओं एवं पैम्पलेटस का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ (अंगे्रजी माध्यम) ने बच्चों को उनके हितार्र्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जांगिड़ (हिंदी माध्यम), अध्यापक/अध्यापिकाओं सुरेश शर्मा, कल्पना जांगिड़, निलम शर्मा, महेश शर्मा, इंतजार अली एवं भवानीसिंह उपस्थित रहे। जिला स्तर पर विधिक साक्षरता क्लबों के विद्यार्थियों के मध्य कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया।


शनिवार को प्राधिकरण सचिव बंसल ने बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। वहां निवासरत बालिकाओं की जानकारी ली जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। डेंगू से बचने हेतु साफ-सफाई की व्यवस्था को सुचारू किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

टिप्पणियाँ
Popular posts