हरियाणा उप चुनाव के लिए संवैतनिक अवकाश
चूरू, 29 अक्टूबर। हरियाणा राज्य में 30 अक्टूबर को हो रहे उप चुनाव को देखते हुए राजस्थान राज्य के ऎसे अधिकारी, कर्मचारी जो हरियाणा के ऎलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता है, उन्हें आवेदन करने पर संवैतनिक अवकाश देय होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न विभागों, उपक्रमों, बोर्ड, निगमों आदि के विभागाध्यक्षों को राज्य सरकार की ओर से अधिकृत किया गया है।
संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 नवंबर से
चूरू,(सुरेशसैनी) 29 अक्टूबर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 1 नवंबर से शुरू होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को होगा।