भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक दिनांक 22 अक्टूबर शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में की गई जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व हर दिल अजीज आमेर विधायक श्री सतीश पुनिया के जन्मदिवस समारोह में शिरकत करने के लिए चर्चा
की गई इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौहान ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर रविवार को अलसुबह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिले के सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिन समारोह में अजमेर रोड श्याम नगर थाने के पास जयपुर शामिल होंगे। इस अवसर पर मोर्चा के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली, खलील सिलावट, खुर्शीद खान चिड़ावा वाले, मंत्री हाजी मोहम्मद अयूब, हाजी रशीद सिलावट, फिरोज खान चैजारा, मकबूल हुसैन रंगरेज, मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।