सुभाष तिवारी लखनऊ
मतदाताओं को जागरूक कियेजाने हेतु उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन 21 अक्टूबर को
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कहा है कि अर्हता दिनांक 01.01.2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 मतदाताओं को जागरूक किये जाने हेतु 21.10.2021 को जनपद के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में पूर्वान्हन 10ः00 बजे मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मतदाता जागरूकता रैली हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें करने के लिए कहा है।