सेवा भारती और संघ स्वयंसेवकों ने छोटी सरवा में काढा बनाकर वितरण किया

 बांसवाड़ा राजस्थान जनतंत्र की आवाज ब्यूरो जगदीश चावडा

सेवा भारती और संघ स्वयंसेवकों ने छोटी सरवा में काढा बनाकर  वितरण किया


बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के कुशलगढ़ उपखंड के छोटी सरवा कस्बे स्थित अंबा माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को सेवा भारती समिति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों  द्वारा आयुर्वेदिक औषधि युक्त काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पिलाया गया

इस कार्य में छोटी सरवा, बावलियापाड़ा एवं सातलिया से जालुसिह गामोड ,तोल सिंह हटीला ,प्रेम सिंह गौड़, पोपट लाल पटेल, पृथ्वीराज सिंह गौड़, देवेंद्र जोशी, गोपाल उपाध्याय ने सहयोग किया  रविवार को काढ़ा वितरण कार्य तीन स्थान मोकमपुरा पाटन बड़ी सरवा पर किया जावेगा उक्त जानकारी प्रेमसिंह गौड़ ने दी।

फोटो कुशलगढ़ के छोटी सरवा में आर्युवैदिक काढ़ा वितरण करते स्वयंसेवक

टिप्पणियाँ
Popular posts