आनंदपुरी क्षेत्र में हरिदेव जोशी कैनाल की टूटी साइफन के लिए 13 करोड़ रुपए स्वीकृत

 आनंदपुरी क्षेत्र में हरिदेव जोशी कैनाल की टूटी साइफन के लिए 13 करोड़ रुपए स्वीकृत

आनंदपुरी बांसवाड़ा जनतंत्र की आवाज रिपोर्ट राजदीप सिंह छाजा

 आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के बागीदौरा विधायक महेन्द्र जीत सिंह मालवीया ने 18 फरवरी को सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर आनंदपुरी क्षेत्र में हरिदेव जोशी केनाल में टूटे साईफन के पुनः निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराने की मांग कि थी।जिसमें हरिदेव जोशी केनाल में पानी ले जाने के लिए अनास नदी में साईफन बना हुआ था।जो कि इस बारिश में टूट गया था।जिसमें कारण केनाल में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही थी।जिसके कारण हजारों किसानों की खेती प्रभावित हो रही थी।इसको ध्यान  माही विभाग द्वारा साईफन के पुनः निर्माण 12करोड़ का प्रस्ताव दिया था।लेकिन विधायक मालवीया द्वारा किसानों के ध्यान रखते हुए राज्य सरकार द्वारा13करोड़ रुपए स्वीकृत कराये गये।ताकि आदिवासी अंचल के गरीब किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।इस क्षेत्र के किसानों को खुशी इजहार करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा विधालय मालवीया आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
Popular posts